वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को एंटी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम ने जनपद के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग सेंटरों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया।
प्रभारी एंटी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा थाना वाल्टरगंज क्षेत्र के गोविंद नगर, वाल्टरगंज कस्बा, मनौरी चौराहा, गोविंदनगर रेलवे स्टेशन, श्रीपालपुर, कटहरा तथा कोचिंग सेंटरों के आसपास विशेष अभियान चलाकर संदिग्ध एवं अनावश्यक रूप से घूम रहे युवकों की जांच की गई। इसके साथ ही मुख्य सड़कों एवं चौराहों पर भी सघन चेकिंग की गई।
अभियान के दौरान महिला दुकानदारों एवं स्थानीय महिलाओं से बातचीत कर बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर आने-जाने वाले शोहदों तथा असामाजिक तत्वों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। पुलिस टीम ने महिलाओं की समस्याएं भी सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण का प्रयास किया।
चेकिंग के दौरान करीब 44 व्यक्तियों से पूछताछ की गई, जबकि 3 मनचलों से भविष्य में ऐसी गतिविधियों में शामिल न होने का माफीनामा भरवाया गया। अभियान के दौरान कहीं से भी कोई अप्रिय घटना या शिकायत प्राप्त नहीं हुई।
पुलिस विभाग ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा एवं मनचलों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए एंटी रोमियो अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
No comments:
Post a Comment