<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, June 7, 2026

25 हजार का इनामिया वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध शराब तस्करी मामले में थी तलाश

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। थाना कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध शराब तस्करी के मामले में वांछित एवं ₹25 हजार के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना कोतवाली पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 340/2025, धारा 318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2) बीएनएस तथा धारा 60, 63, 72 आबकारी अधिनियम से संबंधित मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त प्रहलाद पुत्र सुखदेव निवासी खेडका गुज्जर, थाना बादली, जिला झज्जर (हरियाणा), उम्र 43 वर्ष को टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट एवं धारा 87 बीएनएसएस के अंतर्गत कुर्की उद्घोषणा जारी की गई थी। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा पूर्व में अभियुक्त के विरुद्ध डुग्गी मुनादी कराकर कुर्की उद्घोषणा की कार्रवाई भी की गई थी।

गौरतलब है कि 9 सितम्बर 2025 को टोल प्लाजा बस्ती के पास एक ट्रक से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की गई थी। कार्रवाई के दौरान अभियुक्त प्रहलाद मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया था। इस संबंध में थाना कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी।

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages