<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, June 13, 2026

समाधान दिवस में पहुंचीं 15 शिकायतें, तीन मामलों का मौके पर निस्तारण


महादेवा (बस्ती)। थाना लालगंज परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पाठक ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित कुल 15 शिकायतें प्राप्त हुईं।
प्राप्त शिकायतों में 14 मामले राजस्व विभाग तथा एक मामला पुलिस विभाग से संबंधित रहा। अधिकारियों ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
समाधान दिवस के दौरान राजस्व विभाग के दो तथा पुलिस विभाग के एक मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के संबंध में निष्पक्ष जांच कर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर क्षेत्र के सभी हल्का लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, कानूनगो सहित राजस्व विभाग के कर्मचारी एवं पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
क्षेत्राधिकारी कुलदीप सिंह ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। वहीं प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पाठक ने लंबित मामलों की जांच कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment

Pages