वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
संत कबीर नगर। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत थाना धर्मसिंहवा पुलिस ने घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मेहदावल सर्वदमन सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना धर्मसिंहवा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 35/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त राजकिशोर शुक्ला पुत्र स्व. भवनाथ शुक्ला निवासी जमयाताल थाना धर्मसिंहवा को उसके गांव से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध थाना धर्मसिंहवा में धारा 64(1), 333, 351(3), 324(2), 352 एवं 115(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। पीड़िता द्वारा 2 अप्रैल 2026 को थाना धर्मसिंहवा में तहरीर देकर आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
थाना धर्मसिंहवा पुलिस ने साक्ष्य संकलन एवं महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना कर दिया।

No comments:
Post a Comment