<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, May 27, 2026

वास्तविक पहचान छिपाकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त 24 घंटे में गिरफ्तार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। थाना सोनहा पुलिस ने अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में अभियुक्त को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई थानाध्यक्ष महेश सिंह के नेतृत्व में की गई।

थाना सोनहा पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-123/2026 धारा 69, 352 एवं 351(3) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त जुबेर पुत्र तौहिद अहमद निवासी रानी जोत मसकनवा थाना छपिया जनपद गोंडा, उम्र 32 वर्ष को 27 मई 2026 को भानपुर तिराहा के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार 26 मई 2026 को पीड़िता द्वारा थाना सोनहा में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त ने अपना नाम “अजय” बताकर स्वयं को हिन्दू बताते हुए उससे फोन पर बातचीत शुरू की और शादी का झांसा दिया। आरोप है कि दिसंबर 2024 में उत्तराखंड के हरिद्वार में शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया गया।

पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना सोनहा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages