वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
संत कबीर नगर। आगामी पर्व बकरीद के दृष्टिगत जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा संयुक्त रूप से थाना धर्मसिंहवा क्षेत्रान्तर्गत मुसहरा गांव में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गांव के संभ्रांत व्यक्तियों, ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
शांति समिति की बैठक के दौरान डीएम एवं एसपी ने लोगों से बकरीद का पर्व शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। अधिकारियों ने त्यौहार के दौरान माहौल खराब करने अथवा गड़बड़ी फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी।
बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न कराया जाएगा।
इसके उपरांत अधिकारीद्वय ने क्षेत्र में पैदल गश्त कर स्थानीय लोगों से संवाद किया तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मेहदावल अरुण कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी मेहदावल सर्वदमन सिंह सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं सम्मानित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment