महादेवा, (बस्ती)। लालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बोकनार निवासी राम शिव पुत्र राम सुमेर ने अपनी पत्नी के लापता होने की सूचना पुलिस को दी है। जानकारी के अनुसार उनकी पत्नी सुनीता (45) मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। बीते 12 मई को दोपहर करीब 12 बजे वह घर से अचानक कहीं चली गईं। उस समय घर पर कोई मौजूद नहीं था।
परिजनों ने महिला की काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर लालगंज थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी लालगंज विनय पाठक ने बताया कि गुमशुदगी की सूचना प्राप्त हुई है और महिला की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

No comments:
Post a Comment