गोरखपुर। “मिशन-शक्ति फेज-5.0” फेज-2 के विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद गोरखपुर के समस्त थानों द्वारा “बहू-बेटी सम्मेलन” एवं चौपाल कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्राओं को जागरूक किया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक अपराध/नोडल मिशन-शक्ति गोरखपुर के पर्यवेक्षण में चलाया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, सशक्तिकरण एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने महिला एवं बच्चों से संबंधित कानूनों, महिला हिंसा से जुड़े मामलों तथा शिकायत निवारण हेतु संचालित हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए तथा महिलाओं को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस एवं हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

No comments:
Post a Comment