<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, May 17, 2026

10 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, गोतस्करी गिरोह से जुड़ा था आरोपी


गोरखपुर। थाना तिवारीपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 10 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जुल्फिकार आलम उर्फ जुल्फकार पुत्र सुकुरुल्लाह निवासी कर्बला टोला, लक्ष्मीपुर थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक तिवारीपुर पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्त अपने साथियों के साथ मिलकर अवैध आर्थिक लाभ के उद्देश्य से गोतस्करी जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त था। इस संबंध में थाना तिवारीपुर पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
अभियुक्त के खिलाफ गोरखपुर के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, चोरी और आयुध अधिनियम समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह, उपनिरीक्षक दीनानाथ पाण्डेय, उपनिरीक्षक शशि किरण सिंह, कांस्टेबल अजीत कुमार यादव और कांस्टेबल कमलेश कुमार शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages