संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत चलाए जा रहे “साथ-साथ कार्यक्रम” के तहत शनिवार को पिंकबूथ परिवार परामर्श केंद्र, सर्किल धनघटा में छह पारिवारिक मामलों का सफलतापूर्वक सुलह-समझौता कराया गया।
कार्यक्रम का आयोजन पिंकबूथ प्रभारी महिला उपनिरीक्षक अंजली सरोज, सहायक प्रभारी उपनिरीक्षक तूफानी सिंह यादव, महिला कांस्टेबल पूजा गौतम एवं पिंकी कुमारी की अध्यक्षता में किया गया। परामर्श केंद्र में पहुंचे सभी मामलों में दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने के बाद आपसी सहमति से विवाद समाप्त कराया गया।
परामर्श केंद्र में आए मामलों में पारिवारिक विवाद के चलते रिश्ते टूटने की स्थिति में पहुंच चुके थे, लेकिन पुलिस टीम के प्रयासों से सभी परिवारों ने आपसी मतभेद भुलाकर साथ रहने की सहमति जताई। पुलिस की इस पहल से छह परिवारों में फिर से खुशियां लौट आईं।
पुलिस विभाग की इस पहल को समाज में परिवारों को जोड़ने और पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने की दिशा में सराहनीय कदम माना जा रहा है।

No comments:
Post a Comment