<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, May 17, 2026

शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु मुण्डेरवा पुलिस की कार्रवाई, 15 लोग गिरफ्तार


बस्ती। जनपद बस्ती के थाना मुण्डेरवा पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कार्रवाई करते हुए शांति भंग की आशंका में 15 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें उप जिला मजिस्ट्रेट सदर बस्ती न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार किए गए लोगों में कुर्थिया, सुखबर फिरोज पट्टी धुसवा, कराह पिठिया, रेवली तथा बरहुआ गांव के निवासी शामिल हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राकेश त्रिपाठी, कृष्णकांत तिवारी, अनिल सिंह, गिरीशचंद्र यादव, प्रमोद कुमार नायक, भोलानाथ यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages