<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, May 10, 2026

मिशन शक्ति अभियान से महिलाओं में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा, एंटी रोमियो स्क्वॉड रही सक्रिय


बस्ती। जनपद में मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो स्क्वॉड की सक्रियता से महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हो रहा है। शनिवार को थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान टीम ने महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
दक्षिण दरवाजा, मंगल बाजार, पाण्डेय बाजार, प्लास्टिक कॉम्प्लेक्स, क्रिसेंट मॉल, हड़िया चौकी और करूआ बाबा मंदिर समेत कई स्थानों पर चेकिंग की गई। इस दौरान अनावश्यक रूप से घूम रहे 32 लोगों से पूछताछ की गई तथा 3 मनचलों से माफीनामा भरवाकर भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी दी गई।
महिला उपनिरीक्षक शाइस्ता के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में महिला आरक्षी रश्मि सिंह भी मौजूद रहीं। पुलिस की इस पहल को महिलाओं ने सराहा और इसे सुरक्षा की दिशा में सकारात्मक कदम बताया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages