बस्ती। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी के पर्यवेक्षण में महिला थाना पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।
महिला प्रभारी निरीक्षक डॉ. शालिनी सिंह ने म0का0 सुमन यादव एवं म0का0 नीलम यादव के साथ महिला थाना क्षेत्र के कटेश्वर पार्क गांधी नगर, मालवीय तिराहा, कंपनीबाग सहित अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान बाजार आने-जाने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन) के तहत महिला सुरक्षा और बचाव संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 1076, 1098 एवं 108 के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया।
पुलिस टीम ने विभिन्न साइबर अपराधों के प्रति भी जागरूक करते हुए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी। इसके अलावा भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के संबंध में भी लोगों को जानकारी दी गई।
चेकिंग अभियान के दौरान अनावश्यक रूप से घूम रहे करीब 40 व्यक्तियों से पूछताछ की गई, जिनमें से 2 व्यक्तियों से माफीनामा भरवाया गया, जबकि अन्य को सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया।

No comments:
Post a Comment