<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, May 10, 2026

मिशन शक्ति अभियान के तहत संतकबीरनगर में बहू-बेटी सम्मेलन, 592 महिलाओं ने लिया भाग


संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद संतकबीरनगर में बहू-बेटी सम्मेलन एवं महिला सशक्तिकरण चौपाल का भव्य आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित हुए।
जनपद के सभी सर्किलों में एंटी रोमियो टीमों द्वारा कुल 11 स्थानों पर सम्मेलन आयोजित किए गए, जिनमें 592 महिलाओं एवं बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान खलीलाबाद, दुधारा, महुली, धनघटा, मेहंदावल, बखिरा, बेलहरकला एवं धर्मसिंहवा थाना क्षेत्रों के गांवों और बाजारों में चौपाल लगाकर महिलाओं को जागरूक किया गया।
सम्मेलन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, महिला हेल्पलाइन-181, चाइल्ड लाइन-1098, साइबर हेल्पलाइन-1930 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की गई। महिलाओं को गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध और आत्मरक्षा के उपायों पर भी जागरूक किया गया।
महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में संवाद स्थापित कर महिलाओं को निडर होकर अपनी बात रखने तथा अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने बताया कि ऐसे आयोजनों से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है तथा पुलिस के प्रति भरोसा मजबूत हुआ है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages