गोरखपुर। भगवानपुर फर्टीलाइजर कॉलोनी स्थित केबीएस यूनिक स्कूल में मदर्स डे के अवसर पर मातृत्व, प्रेम और सम्मान का भावपूर्ण उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्या शैलजा पाण्डेय द्वारा उपस्थित माताओं को मातृ प्रेम स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित करने के साथ हुई।
विद्यालय की शिक्षिकाओं ज्योति, रुचिता एवं पिंकी चौहान ने आकर्षक आर्ट एवं क्राफ्ट सज्जा के माध्यम से कार्यक्रम स्थल को विशेष रूप से सजाया। इस दौरान बच्चों ने अपनी माताओं के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त करते हुए रंगारंग नृत्य एवं संगीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
मदर्स डे सेलिब्रेशन में माताओं ने विभिन्न खेल, एक्टिविटीज, नृत्य एवं भावनात्मक प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता में विजयलक्ष्मी, सुनीता, प्रेमलता, नीलम, प्रियंका, कविता, ममता, अंकिता, लक्ष्मी एवं रम्भा को विजेता घोषित किया गया। प्रधानाचार्या शैलजा पाण्डेय ने सभी विजेता माताओं को ताज, सम्मान पत्र एवं उपहार प्रदान कर मदर्स डे की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों, माताओं एवं विद्यालय परिवार ने केक काटकर मदर्स डे उत्सव मनाया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या शैलजा पाण्डेय ने कहा कि माँ हमारे जीवन की आधारशिला हैं। वे हमें प्रेम, सुरक्षा और संस्कार प्रदान करती हैं। बच्चों के लिए माँ प्रथम गुरु होती हैं और त्याग, समर्पण व प्रेम की प्रतिमूर्ति हैं। मातृ दिवस माँ और बच्चों के अटूट प्रेम को व्यक्त करने का विशेष अवसर है।

No comments:
Post a Comment