बस्ती। सल्टौआ गोपालपुर विकास खण्ड क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय पड़री पाण्डेय के सहायक शिक्षक विजय प्रकाश चौधरी को विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ द्वारा विद्या वाचस्पति मानद डाक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए प्रदान किया गया।
मानद उपाधि मिलने पर विजय प्रकाश चौधरी ने कहा कि इस सम्मान से उनका रचनात्मक दायित्व और बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि वह निरंतर शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय योगदान देते रहें।
विजय प्रकाश चौधरी को मानद डाक्टरेट उपाधि मिलने पर डॉ. अजीत मणि त्रिपाठी, डॉ. अनिल कुमार मौर्य, डॉ. राकेश कुमार यादव, डॉ. बलराम चौधरी, संदीप गोयल, के.के. तिवारी, डॉ. सत्य प्रकाश चौधरी, डॉ. अनुराग चौधरी, राम भरत वर्मा, देवेन्द्र कुमार वर्मा, महेश चन्द्रा तथा अमरेन्द्र कुमार सहित अनेक लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं

No comments:
Post a Comment