गोरखपुर। ग्रीष्मकाल में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने 09047/09048 उधना-झंझारपुर-सूरत वाया गोरखपुर ग्रीष्मकालीन अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन उधना से 10 एवं 17 मई तथा झंझारपुर से 11 एवं 18 मई, 2026 को दो फेरों के लिए संचालित की जाएगी।
09047 उधना-झंझारपुर ग्रीष्मकालीन अनारक्षित विशेष गाड़ी उधना से सुबह 5 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर होते हुए अगले दिन शाम 7 बजे झंझारपुर पहुंचेगी। वापसी में 09048 झंझारपुर-सूरत विशेष गाड़ी झंझारपुर से रात 9 बजे चलकर गोरखपुर, बस्ती, लखनऊ एवं कानपुर होते हुए तीसरे दिन दोपहर 12:39 बजे सूरत पहुंचेगी।
इस विशेष ट्रेन का ठहराव सायण, भरूच, वडोदरा, कोटा, आगरा, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी एवं सकरी समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा।
रेल प्रशासन के अनुसार ट्रेन में एलएसएलआरडी के 2, पैंट्रीकार का 1, शयनयान श्रेणी के 8 तथा सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11 कोच सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। सभी कोच अनारक्षित श्रेणी के होंगे, जिससे सामान्य यात्रियों को यात्रा में बड़ी राहत मिलेगी।
.jpg)
No comments:
Post a Comment