गोरखपुर। सिकरीगंज थाना पुलिस ने शादी समारोह में डीजे बजाने के दौरान हुए विवाद और मारपीट के मामले में हत्या के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, 10 फरवरी 2026 को एक शादी समारोह में डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था, जो मारपीट में बदल गया। घटना में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। वादिनी की तहरीर पर थाना सिकरीगंज में मुकदमा संख्या 35/2026 धारा 190, 191(2), 103(1), 131 व 115(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
प्रभारी निरीक्षक अंजुल कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले में अभियुक्त मुकेश चौहान पुत्र वीरेंद्र चौहान तथा पट्टू उर्फ लक्ष्मण चौहान पुत्र दिनेश चौहान निवासी ग्राम हरिजनपुर थाना सिकरीगंज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक विजय शंकर यादव, कांस्टेबल उपेंद्र सिंह यादव, रिज़र्व कांस्टेबल विश्वजीत साहनी तथा रणविजय सिंह शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment