बस्ती। रविवार को विश्व हिन्दू महासंघ की एक आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में मखौड़ा धाम परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में हिन्दू हितों की रक्षा के लिए रचनात्मक कार्यों को गति देने के साथ संगठन विस्तार पर भी चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से परसरामपुर ब्लॉक इकाई का गठन किया गया।
नवगठित इकाई में सुनील कुमार गौतम को संयोजक, सूरज श्रीवास्तव को ब्लॉक अध्यक्ष, अमित श्रीवास्तव को महामंत्री, विजय पाण्डेय को ब्लॉक उपाध्यक्ष, करन सिंह चौहान, अनुज सोनकर एवं अतुल गुप्ता को मंत्री बनाया गया। वहीं दीपक गुप्ता को प्रभारी, मुकेश गुप्ता को ब्लॉक कोषाध्यक्ष, अनिल यादव को मीडिया प्रभारी, राम सजन मौर्या को ब्लॉक संयोजक, साहब पाठक को तहसील अध्यक्ष तथा अभिषेक गुप्ता को ब्लॉक कार्यकारिणी में दायित्व सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की नीतियों, दायित्वों एवं कर्तव्यों की जानकारी देते हुए समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक में विजय कुमार शुक्ला, विवेक श्रीवास्तव, अर्पण श्रीवास्तव, महेश हिंदुस्तानी, परमानन्द गुप्ता, विकास प्रजापति, उज्जवल सिंह, संदीप कमला पुरी, राहुल कमला पुरी, दीपक सोनी, अभिषेक आर्य, सतीश पाण्डेय, अभिषेक सिंह, शिवम मिश्रा, पवन सिंह, सुरेन्द्र यादव, उपेन्द्र सिंह, अजय शास्त्री, सौरभ गुप्ता, सूरज कौशल, दीप चंद्र कन्नौजिया, सुमित गुप्ता, अंकित सिंह, अजय दुबे, तेजस्व त्रिपाठी एवं विशाल सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment