गोरखपुर। महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव एवं मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने रविवार को गोलघर क्षेत्र में चल रहे सौंदर्यीकरण एवं नाला निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए तथा सड़कों पर अनावश्यक बैरिकेडिंग न की जाए, जिससे आमजन को असुविधा न हो। साथ ही दुर्गाबाड़ी क्षेत्र में नाला निर्माण और साफ-सफाई कार्यों को भी तेजी से पूरा कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि नाला निर्माण में विशेष सावधानी बरती जाए। रात्रि के समय निर्माण स्थलों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, रिफ्लेक्टर एवं उचित बैरिकेडिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर संबंधित विभाग की जवाबदेही तय की जाएगी।

No comments:
Post a Comment