<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, May 30, 2026

महिलाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण को लेकर मिशन शक्ति अभियान तेज, पुलिस ने किया जागरूक


गोरखपुर। मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत जनपद गोरखपुर में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अपराध एवं नोडल मिशन शक्ति के पर्यवेक्षण में जिले के सभी थानों पर गठित मिशन शक्ति टीम, पीआरवी तथा पुलिस बल ने विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों तथा सुरक्षा संबंधी कानूनों की जानकारी दी।
अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, बाल श्रम कानून सहित महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध होने वाले अपराधों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही महिलाओं एवं बच्चों से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और सेवाओं के बारे में भी जागरूक किया गया।
पुलिस कर्मियों ने वीमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वन स्टॉप सेंटर 181, साइबर हेल्पलाइन 1930, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 सहित अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं की जानकारी देते हुए पंपलेट वितरित किए। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा व विश्वास का माहौल स्थापित करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर और जागरूक बनाना है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages