<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, May 30, 2026

60 लाख के 310 खोए मोबाइल बरामद, जीआरपी गोरखपुर ने लौटाई लोगों की मुस्कान


गोरखपुर। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) गोरखपुर ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली का परिचय देते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। सर्विलांस सेल की टीम ने विभिन्न राज्यों एवं जनपदों से खोए हुए 308 एंड्रॉयड मोबाइल और 2 आईफोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है।
मोबाइल वापस मिलने पर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। स्वामियों ने जीआरपी गोरखपुर की तत्परता और मेहनत की सराहना करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया। इस सराहनीय कार्य के लिए सर्विलांस टीम को सम्मानित भी किया गया।
उल्लेखनीय है कि जीआरपी गोरखपुर की सर्विलांस टीम वर्ष 2025 से अब तक 1300 से अधिक खोए मोबाइल फोन बरामद कर लोगों को वापस दिला चुकी है, जो पुलिस की तकनीकी दक्षता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
जीआरपी गोरखपुर की इस सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आधुनिक तकनीक और समर्पित पुलिसिंग से जनता का खोया विश्वास और सामान दोनों वापस पाया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages