वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 4,300 रुपये तथा घटना में प्रयुक्त चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दुर्गेश कुमार वैश्य मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 90/2026 धारा 305ए भा.न्या.सं. से संबंधित अभियुक्त धीरेन्द्र उर्फ धीरज कुशवाहा, अमन शर्मा एवं लकी पटवा उर्फ अंश को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के 4,300 रुपये एवं घटना में प्रयुक्त चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 331(4), 61(2) एवं 317(2) भा.न्या.सं. की बढ़ोत्तरी की गई है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बताया गया कि 01 मई 2026 को वादी अपने परिवार के साथ भाई की लड़की की शादी में शामिल होने गए थे। रात में वापस लौटने पर घर में रखे कुछ जेवरात एवं लगभग 50 हजार रुपये नगद चोरी होने की जानकारी हुई। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

No comments:
Post a Comment