<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, May 15, 2026

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक अपराध/नोडल मिशन-शक्ति गोरखपुर के पर्यवेक्षण में “मिशन-शक्ति फेज-5.0” फेज-2 के विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त थानों की पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अभियान के तहत मिशन शक्ति टीम, पीआरवी एवं अन्य पुलिस बल द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, सशक्तिकरण एवं विश्वास के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए महिला एवं बच्चों से संबंधित कानूनों के बारे में विस्तार से बताया गया।

कार्यक्रम में घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधिनियम, अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, बाल श्रम कानून तथा महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध अपराधों से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।

इसके साथ ही महिला हिंसा एवं अन्य शिकायतों के निस्तारण हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और सेवाओं के बारे में भी जागरूक किया गया। पुलिस टीम द्वारा वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वन स्टॉप सेंटर 181, साइबर हेल्पलाइन 1930, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन 102, एंबुलेंस सेवा 108, जनसुनवाई पोर्टल, महिला हेल्प डेस्क, जिला संरक्षण अधिकारी, राष्ट्रीय एवं राज्य महिला आयोग तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की जानकारी दी गई।

अंत में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित कर सुरक्षा के प्रति सजग रहने और किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages