वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय द्वारा आमजन की सुविधा एवं जनहित को दृष्टिगत रखते हुए थाना परिसर में शुद्ध पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है।
जल जीवन मिशन अभियान से जुड़ी विश्वाराज एनवायरमेंटल लिमिटेड कंपनी के सहयोग से थाना परिसर में शुद्ध जल उपयोग केंद्र स्थापित किया गया। इस पहल का उद्देश्य थाना में आने वाले फरियादियों, आम नागरिकों एवं पुलिस कर्मियों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है।
विश्वाराज एनवायरमेंटल लिमिटेड कंपनी द्वारा प्रतिदिन लगभग 60 लीटर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय ने बताया कि आमजन की सुविधा एवं बेहतर पुलिस-जन संवाद स्थापित करना पुलिस की प्राथमिकता है तथा आगे भी जनहित से जुड़े कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।
No comments:
Post a Comment