<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, May 15, 2026

साप्ताहिक शुक्रवार परेड में एसपी ने परखा पुलिसकर्मियों का अनुशासन, दिए आवश्यक निर्देश

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया गया। इस दौरान परेड में शामिल पुलिसकर्मियों के टर्नआउट की जांच करते हुए ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने तथा आमजन से मधुर व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के बाद पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से फिट रहने के उद्देश्य से दौड़ लगवाई गई तथा परेड में अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई।

पुलिस अधीक्षक ने परेड उपरांत पुलिस लाइन परिसर में मेस, गणना कार्यालय, शस्त्रागार, डायल 112, यातायात कार्यालय एवं आमी बैरक का भी निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस लाइन परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने के लिए प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए गए।

इसके अलावा आदेश कक्ष में गार्द रजिस्टरों की जांच करते हुए सभी गार्द कमांडरों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages