वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। रिजर्व पुलिस लाइन्स बस्ती में उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन (वामा सारथी) द्वारा समर कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वामा सारथी अध्यक्षा बस्ती एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती की पत्नी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी लाइन की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
समर कैम्प के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, टीम भावना एवं रचनात्मक कौशल विकसित करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के लिए आर्ट एंड क्राफ्ट, पेंटिंग, क्ले मॉडलिंग तथा ‘बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट’ जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके साथ ही संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिताओं में लोक नृत्य और शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुतियां भी दी गईं।
क्षेत्राधिकारी लाइन द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया गया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर वामा सारथी टीम के सदस्य, पुलिस परिवार के लोग एवं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment