गोरखपुर। विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के अंतर्गत 26 मई 2026 को पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय, गोरखपुर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी कार्यालय परिसर में पूर्वोत्तर रेलवे कला समिति के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से उपस्थित कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व, पर्यावरण प्रदूषण के दुष्प्रभावों तथा प्लास्टिक के अत्यधिक उपयोग से होने वाली हानियों के बारे में जागरूक किया गया। कलाकारों ने सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को बंद करने और पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं को अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के पश्चात कर्मचारियों के बीच कपड़े के झोले वितरित किए गए तथा दैनिक जीवन में प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील की गई।
इस अवसर पर प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी मनोज कुमार, मुख्य कार्मिक अधिकारी/आईआर मनोज कुमार पांडेय, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/ईएनएचएम ए.पी. पांडेय, मुख्य कार्मिक अधिकारी/प्रशासन मनोज कुमार, अध्यक्ष/रेलवे भर्ती सेल वी.के. दूबे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment