<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, May 26, 2026

स्टेशनों पर प्लास्टिक उन्मूलन और पौधारोपण अभियान, यात्रियों को किया जागरूक


गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न मंडलों में ‘‘विश्व पर्यावरण दिवस अभियान’’ के अंतर्गत प्लास्टिक प्रदूषण नियंत्रण, स्वच्छता और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के लिए व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
वाराणसी मंडल में बनारस स्टेशन और मंडलीय चिकित्सालय में पौधारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रमुख स्टेशनों पर प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीनों की जांच, वेंडरों के स्टॉल निरीक्षण तथा सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक के लिए विशेष अभियान चलाया गया।
इज्जतनगर मंडल में यात्रियों एवं कर्मचारियों को प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से यात्रियों को पुनः उपयोग योग्य बोतलों के प्रयोग, स्वच्छता बनाए रखने और कचरे के उचित निस्तारण के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही यात्रियों से फीडबैक लेकर पर्यावरणीय सुधार के सुझाव भी एकत्र किए गए।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान रेलवे परिसरों को स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसमें यात्रियों की भागीदारी भी लगातार बढ़ रही है।

No comments:

Post a Comment

Pages