<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, May 26, 2026

बेलहर कला ब्लॉक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना का कैंप आयोजित

युवाओं को 5 लाख तक ब्याज मुक्त और गारंटी मुक्त ऋण की दी गई जानकारी


संतकबीरनगर। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत बेलहर कला ब्लॉक सभागार में एक जागरूकता एवं पंजीकरण कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में पंकज कुमार पाण्डेय ने योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि योजना के प्रथम चरण में 5 लाख रुपये तक की परियोजनाओं हेतु चार वर्षों तक 100 प्रतिशत ब्याज मुक्त तथा कोलेटरल गारंटी मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल क्षेत्र के आवेदकों को परियोजना लागत का 10 प्रतिशत स्वयं का अंशदान बैंक में जमा करना होगा, जिसे परियोजना ऋण के साथ मुक्त किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि योजना के लिए आवेदक की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कक्षा 8 उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। साथ ही आवेदक का कौशल प्रशिक्षण प्राप्त होना अनिवार्य है। इसमें विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, ओडीओपी प्रशिक्षण योजना, एससी/एसटी/ओबीसी प्रशिक्षण योजना, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षित, आईटीआई, पॉलीटेक्निक अथवा खादी ग्रामोद्योग विभाग से प्रशिक्षित अभ्यर्थी पात्र होंगे।

योजनान्तर्गत आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से विभागीय पोर्टल msme.up.gov.in⁠� पर स्वीकार किए जा रहे हैं। मिशन निदेशक लखनऊ द्वारा जनपद के लिए 1600 लाभार्थियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

कार्यक्रम में जया राना ने योजना की तकनीकी जानकारी देते हुए युवाओं को गूगल प्ले स्टोर से सीएम युवा ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर पंकज सिंह, पंचायत सहायक, समूह सखी, बीसी सखी, रोजगार सेवक, ब्लॉक कर्मचारी, बलवंत सिंह, शिवांगी चौधरी सहित बड़ी संख्या में युवाओं एवं युवतियों ने प्रतिभाग किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages