22 मई से 20 जून तक चलेगा अभियान, अधिकारियों ने क्षेत्र भ्रमण कर लिया जायजा
संतकबीरनगर। भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत मकानों की गणना का कार्य जनपद में तेजी से कराया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) तथा जिला जनगणना अधिकारी सत्य प्रकाश ने बताया कि मकान गणना का कार्य 22 मई 2026 से 20 जून 2026 के मध्य पूर्ण किया जाना है।
उन्होंने बताया कि जनपद के शत-प्रतिशत मकानों की गणना सुनिश्चित करने के लिए सभी चार्ज अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों और सुपरवाइजरों से संपर्क करें तथा यदि कोई प्रक्रियागत समस्या हो तो उसका तत्काल निराकरण कराएं। साथ ही जनगणना कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
इसी क्रम में चार्ज अधिकारी एवं तहसीलदार खलीलाबाद आनन्द ओझा, नगर पंचायत बेलहर के अधिशाषी अधिकारी अमित सिंह, तहसीलदार धनघटा रामजी, नगर पंचायत मेहदावल के अधिशाषी अधिकारी तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह द्वारा विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर जनगणना कार्य का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने प्रगणकों एवं आमजन से संपर्क कर जनगणना में सहयोग करने की अपील भी की।
मेहदावल तहसील में एचएलबी 0621 के प्रगणक शिवचंद्र कुमार मौर्य एवं उनके सुपरवाइजर राम अनुज द्वारा पूरे ब्लॉक के 156 जनगणना मकानों की गणना कर नक्शा जमा किया गया। कम समय में किए गए इस कार्य की अधिकारियों द्वारा सराहना की गई।

No comments:
Post a Comment