<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, May 26, 2026

भाजपा बस्ती में साप्ताहिक दिनाधिकारी व्यवस्था लागू, जनसंपर्क होगा और अधिक प्रभावी




बस्ती। भारतीय जनता पार्टी, बस्ती द्वारा संगठनात्मक कार्यों को अधिक प्रभावी, सक्रिय एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से जिला कार्यालय में साप्ताहिक दिनाधिकारी व्यवस्था लागू की गई है। यह व्यवस्था जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र के निर्देश पर 1 जून 2026 से प्रभावी होगी।
निर्धारित व्यवस्था के तहत प्रत्येक दिवस अलग-अलग जिला पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक भाजपा जिला कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं एवं आमजन की समस्याएं सुनेंगे तथा उनके निस्तारण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है और कार्यालय संगठन की गतिविधियों एवं जनसंपर्क का प्रमुख केंद्र होता है। इसी उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की गई है, ताकि जनता एवं कार्यकर्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।
सप्ताहवार निर्धारित रोस्टर के अनुसार— सोमवार को प्रत्यूष विक्रम सिंह, वीरेंद्र गौतम एवं राकेश शर्मा; मंगलवार को भानु प्रकाश मिश्र, प्रेम प्रकाश चौधरी एवं सुनील सिंह; बुधवार को अखण्ड प्रताप सिंह, अभिषेक कुमार एवं नीलम गौंड; गुरुवार को दिलीप पाण्डेय, शालिनी मिश्रा एवं सुरेन्द्र कुमार चौधरी; शुक्रवार को शिवानी सिंह, प्रदीप निषाद एवं राधेश्याम कमलापुरी; शनिवार को अमृत कुमार वर्मा, विनय सिंह भारद्वाज एवं राजेन्द्र राजभर तथा रविवार को ब्रम्हदेव यादव एवं सुधाकर पाण्डेय नीरज को जिम्मेदारी दी गई है।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समयपालन, अनुशासन एवं संगठनात्मक दायित्वों के गंभीर निर्वहन की अपेक्षा की है। साथ ही कार्यालय में संपादित सभी कार्यों का विवरण रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा, जिससे कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं व्यवस्था बनी रहेगी।
जिलाध्यक्ष ने विश्वास जताया कि यह नई व्यवस्था संगठन और आमजन के बीच संवाद को और अधिक मजबूत करेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages