<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, May 26, 2026

केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने गोंडा-डालीगंज पैसेंजर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, 6 वर्ष बाद पुनः शुरू हुई सेवा


लखनऊ। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एवं सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने मंगलवार को गोंडा-डालीगंज पैसेंजर ट्रेन (05065) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन नकहा जंगल से डालीगंज (लखनऊ) तक प्रतिदिन संचालित होगी। कोरोना काल में बंद हुई यह सेवा लगभग 6 वर्ष बाद पुनः शुरू की गई है।
सुबह 5:40 बजे गोंडा से चलकर यह ट्रेन 9:30 बजे डालीगंज पहुंचेगी। वहीं डालीगंज-नकहा जंगल पैसेंजर (55062) शाम 5:20 बजे डालीगंज से रवाना होकर गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, आनंदनगर, पीपीगंज होते हुए अगले दिन सुबह 4:45 बजे नकहा जंगल पहुंचेगी। इसी क्रम में नकहा जंगल-डालीगंज पैसेंजर (55061) 27 मई से रात 11:10 बजे रवाना होकर सुबह 9:25 बजे डालीगंज पहुंचेगी।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और भ्रष्टाचार पर रोक लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं में संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रेल मंत्री से अनुरोध के बाद यह सेवा पुनः शुरू की गई है।
नई पैसेंजर ट्रेन सेवा से गोंडा और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। छात्रों, कर्मचारियों, व्यापारियों और दैनिक यात्रियों को लखनऊ व अन्य शहरों तक सस्ती और सुगम यात्रा का विकल्प मिलेगा। इससे छोटे स्टेशनों पर भी यात्री सुविधाओं और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम के दौरान रेलवे अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। ट्रेन के पुनः संचालन पर लोगों ने खुशी जताते हुए सरकार का आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages