बस्ती। जनपद न्यायाधीश शमशुल हक, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेंद्र कुमार-प्रथम, प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड राज बाबू, क्षेत्राधिकारी सदर एवं उप जिलाधिकारी द्वारा राजकीय बाल संप्रेषण गृह (किशोर), पचपेड़िया मार्ग का संयुक्त निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान रसोईघर की व्यवस्था एवं साफ-सफाई का जायजा लिया गया, जो संतोषजनक पाई गई। बच्चों द्वारा बताया गया कि उन्हें समय पर उचित एवं गुणवत्तापूर्ण आहार उपलब्ध कराया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान अधीक्षक को निर्देश दिए गए कि समिति द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन आख्या समय से प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। साथ ही सभी किशोरों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि सभी बच्चे शिक्षा से जुड़ सकें।
काउंसलिंग व्यवस्था की समीक्षा के दौरान अधीक्षक ने बताया कि पुराने बच्चों की काउंसलिंग पूर्ण हो चुकी है, जबकि नए बच्चों की प्रक्रिया जारी है। अधिकारियों ने बच्चों से बातचीत कर उन्हें पढ़ाई, अनुशासन एवं खेल-कूद में सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया।

No comments:
Post a Comment