<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, May 26, 2026

50 लाख से अधिक लागत वाली विकास परियोजनाओं की डीएम ने की समीक्षा, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी


बस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में 50 लाख रुपये से अधिक लागत वाली विकास एवं निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान जिले में चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कुछ परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए तथा चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण करने और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। साथ ही सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने को कहा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजीव निगम, जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह, डीएसटीओ मनोज श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages