<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, May 26, 2026

बकरीद पर शांति और भाईचारे से पर्व मनाने की अपील, प्रशासन ने की तैयारियों की समीक्षा


बस्ती। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। 28 मई से शुरू होने वाले तीन दिवसीय त्यौहार के मद्देनज़र कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला शांति समिति की बैठक में जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने जनपदवासियों से भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण करने, सोशल मीडिया पर भ्रामक व आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार पर सख्त निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों को तुरंत रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को सभी सीएचसी/पीएचसी पर दवाओं और स्टाफ की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, हीट वेव एवं डायरिया से निपटने की तैयारी रखने के आदेश दिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि खुले में कुर्बानी पर प्रतिबंध रहेगा तथा परंपरागत व्यवस्थाओं के अनुरूप ही कार्य किया जाएगा। साथ ही अवैध पशु तस्करी रोकने के लिए पुलिस एवं परिवहन विभाग को सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रतिबंधित एवं संक्रमित पशुओं की कुर्बानी नहीं होगी और कुर्बानी से संबंधित कोई भी वीडियो सोशल मीडिया पर साझा न किया जाए। उन्होंने नमाज निर्धारित स्थलों पर ही अदा करने तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि बस्ती की परंपरा के अनुरूप यह पर्व आपसी सौहार्द और शांति के साथ मनाया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages