<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, May 26, 2026

दबंगों पर लगातार हमले का आरोप, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लापरवाही का लगाया गंभीर आरोप


बस्ती। जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के साहूपार निवासी पप्पू मूर्तिकार पुत्र रामप्रकाश ने अपने परिवार पर लगातार हो रहे हमलों और दबंगों द्वारा सुलह के लिए बनाए जा रहे दबाव का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि पूर्व में दर्ज मुकदमे में समझौते के लिए दबंग लगातार परिवार को निशाना बना रहे हैं, लेकिन पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
पीड़ित के अनुसार 3 अप्रैल 2026 को बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद पड़ोसियों द्वारा मारपीट की गई थी, जिसमें उनकी एफआईआर कोतवाली में दर्ज है (मुकदमा संख्या 163/2026)। इसके बाद 10 मई को उनके छोटे बेटे शिवम पर हमला किया गया, जिससे वह कई दिनों तक गंभीर रूप से घायल रहा।
आरोप है कि 18 मई को भी दबंगों ने मोहल्ले की गली में पीड़ित परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें पप्पू मूर्तिकार के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। पीड़ित ने बड़ेवन पुलिस चौकी में शिकायत की, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
पीड़ित ने बताया कि उन्होंने पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी और अब डीआईजी से मिलकर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है। उनका आरोप है कि पुलिस की निष्क्रियता के चलते परिवार लगातार भय के साये में जी रहा है और किसी बड़ी अनहोनी की आशंका बनी हुई है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages