बस्ती (परशुरामपुर)। थाना क्षेत्र के शुक्ला देवरिया गांव में चर्च निर्माण को लेकर उपजे विवाद के बाद प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। सूचना मिलते ही पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ग्रामीणों की शिकायत पर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे थे, जहां निर्माण कार्य को लेकर आपत्ति जताई गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत कराया।
घटना के बाद अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी ने मौके का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भूमि के स्वामित्व, निर्माण की वैधता तथा अन्य सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।
अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस सतर्कता बनाए हुए है।

No comments:
Post a Comment