<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, May 7, 2026

मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने चलाया महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 द्वितीय चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने तथा सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं एवं आमजन को महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। ग्राम चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए उनके त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण के लिए संवाद स्थापित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी दी गई तथा इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

अभियान के अंतर्गत महिला थाना द्वारा मेहदावल बाईपास, थाना धनघटा द्वारा रामेश्वर प्रसाद इंटर कॉलेज ठुकरा दाढ़ी, थाना महुली द्वारा ग्राम महुली खास, थाना मेंहदावल द्वारा कौवाठोर एवं बाराखाल तिराहा तथा थाना धर्मसिंहवा द्वारा ग्राम धर्मसिंहवा, देऊरा एवं छिबरा में महिलाओं, बालिकाओं एवं स्कूली छात्राओं को पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया।

महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने चौपाल शैली में संवाद सत्र आयोजित कर महिलाओं को सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों एवं कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं से अपील की गई कि वे निडर होकर अपनी बात रखें तथा किसी भी प्रकार के अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाएं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages