<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, May 7, 2026

ऑटो और ई-रिक्शा में महिलाओं के पर्स व चैन चोरी करने वाली तीन अभियुक्ताएं गिरफ्तार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। जनपद पुलिस ने ऑटो एवं ई-रिक्शा में महिलाओं को बातों में उलझाकर पर्स और सोने की चैन चोरी करने वाली तीन अभियुक्ताओं को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने अभियुक्ताओं के कब्जे से एक पीली धातु की सोने की चैन, आधार कार्ड एवं पैन कार्ड की छाया प्रति, एक पर्स तथा 6500 रुपये नगद बरामद किया है।

निरीक्षक थाना दुधारा अरविन्द शर्मा के नेतृत्व में 07 मई 2026 को दुधारा सीएचसी अस्पताल तिराहा से शीला देवी पत्नी संतोष निवासी अमिलहवा पचपोखरी थाना दुधारा, उषा देवी पत्नी विकास निवासी पैकवलिया थाना दुधारा तथा अदिति पत्नी विशाल निवासी सरही कोतवाली खलीलाबाद को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार 05 मई 2026 को अफसाना खातून पत्नी मोहम्मद यासीन निवासी बरड़ाड कोठी थाना दुधारा ने तहरीर देकर बताया था कि वह 02 मई को ग्राम पिपरा हंकार से ऑटो द्वारा सेमरियावां जा रही थीं। ऑटो में पहले से बैठी तीन महिलाओं ने उन्हें बातचीत में उलझाकर उनका पर्स चोरी कर लिया, जिसमें सोने की चैन, आधार कार्ड और पैन कार्ड की छायाप्रति रखी थी। इस मामले में थाना दुधारा पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

इसके अतिरिक्त थाना मेंहदावल में भी 03 अप्रैल 2026 को विवेक कुमार त्रिपाठी निवासी मिश्रवलिया पंडित द्वारा तहरीर देकर बताया गया था कि उनकी नानी अमृता देवी के गले से मेंहदावल बाजार में ऑटो में सफर के दौरान सोने की चैन चोरी कर ली गई थी। इस मामले में भी थाना मेंहदावल पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

पूछताछ में अभियुक्ताओं ने स्वीकार किया कि वे ऑटो और ई-रिक्शा में महिलाओं को बातचीत में उलझाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देती थीं। उन्होंने बताया कि मेंहदावल में चोरी की गई सोने की चैन को 32 हजार रुपये में बेच दिया था तथा रकम आपस में बांट ली थी। बरामद 6500 रुपये उसी रकम में से बचे हुए हैं।

पुलिस ने तीनों अभियुक्ताओं के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages