<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, May 7, 2026

पैकोलिया पुलिस ने 24 घंटे के भीतर लापता किशोर को सकुशल किया बरामद

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। थाना पैकोलिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से नाराज होकर लखनऊ चले गए एक किशोर को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

थाना पैकोलिया पर एक आवेदक द्वारा सूचना दी गई थी कि उनका लड़का घर से नाराज होकर रात करीब 1 बजे किसी साधन से लखनऊ चला गया है। सूचना मिलते ही थाना पैकोलिया पुलिस सक्रिय हो गई और किशोर की तलाश शुरू कर दी गई।

पुलिस टीम द्वारा लड़के के मिलने के सभी संभावित स्थानों पर तलाश की गई तथा जनपद लखनऊ की स्थानीय पुलिस से संपर्क स्थापित कर लगातार प्रयास किया गया। पैकोलिया पुलिस की सक्रियता एवं अथक प्रयासों के चलते किशोर को सकुशल बरामद कर लिया गया।

इसके बाद किशोर के पिता को सूचना देकर थाना बुलाया गया और लड़के को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। बेटे के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली तथा पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages