वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। पुलिस अधीक्षक बस्ती के आदेश एवं अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में मनचलों एवं शोहदों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया।
07 मई 2026 को प्रभारी एंटी रोमियो स्क्वाड टीम/मिशन शक्ति द्वारा थाना वाल्टरगंज क्षेत्र अंतर्गत कस्बा वाल्टरगंज, मनौरी चौराहा, भीटिया चौराहा, गोविंदनगर रेलवे स्टेशन तथा स्कूल-कॉलेज एवं कोचिंग सेंटरों के आसपास चेकिंग की गई। इसके साथ ही मुख्य सड़कों एवं चौराहों पर भी निगरानी रखी गई।
अभियान के दौरान महिला दुकानदारों से बातचीत कर बाजार एवं सार्वजनिक स्थलों पर अनावश्यक घूमने वाले शोहदों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। पुलिस टीम ने करीब 30 संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ की तथा 04 मनचलों से माफीनामा भरवाया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण भी किया गया। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं एवं छात्राओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की।
पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान क्षेत्र में कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई।

No comments:
Post a Comment