<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, May 7, 2026

गोरखपुर जंक्शन पर 1800 अनधिकृत पानी की बोतलें जब्त


गोरखपुर। रेल यात्रियों को स्वच्छ खाद्य सामग्री और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को गोरखपुर जंक्शन स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 1800 अनधिकृत पानी की बोतलें जब्त की गईं।
प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक प्रकाश चन्द्र जायसवाल के मार्गदर्शन एवं मुख्य वाणिज्य प्रबंधक/यात्री सेवाएं जे.पी. सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत सहायक वाणिज्य प्रबंधक/कैटरिंग गोरखपुर प्रशान्त मिश्रा ने प्लेटफार्म संख्या-9 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न ट्रेनों में लोडिंग के लिए रखी गई करीब 1800 अनधिकृत पानी की बोतलें बरामद कर आवश्यक कार्रवाई की गई।
रेल प्रशासन ने कहा है कि यात्रियों को स्वच्छ एवं शुद्ध खाद्य व पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages