महादेवा, ( बस्ती )। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई बनकटी का त्रैवार्षिक अधिवेशन एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह शनिवार को ब्लॉक सभागार बनकटी में उत्साह और गरिमामय वातावरण के बीच सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में संगठन के चुनाव के साथ सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया।
समारोह की शुरुआत सेवानिवृत्त शिक्षक रामायण प्रसाद शुक्ल, शांति यादव और उर्मिला पाण्डेय के सम्मान से हुई। उन्हें अंगवस्त्र, धार्मिक पुस्तक, छड़ी, स्मृति चिन्ह और मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित शिक्षकों ने उनके लंबे शैक्षिक योगदान को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी।
अधिवेशन के दूसरे चरण में शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से सुरेश गौड़ को लगातार चौथी बार अध्यक्ष तथा असलम को मंत्री चुना गया। सभी पदों पर एक-एक प्रत्याशी होने के कारण चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुआ। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शिक्षकों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश शुक्ल एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामायण सिंह ने पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर जगदीश शुक्ल ने कहा कि शिक्षक समाज की मजबूत नींव होता है और राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।
चुनाव प्रक्रिया चुनाव पर्यवेक्षक दुर्गेश यादव एवं चुनाव अधिकारी विजय यादव की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। नई कार्यकारिणी में उमाकांत शुक्ल को संरक्षक, हृदय विकास पाण्डेय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा राजकेश चौहान, रामप्रवेश चौधरी, अशोक पाण्डेय, शिव शंकर यादव, धर्मराज, हरिश्चंद्र चौधरी और राजकुमारी शुक्ला को उपाध्यक्ष बनाया गया।
इसके अलावा अनिल कुमार पाठक को संयुक्त मंत्री, अशोक कुमार, हरकेश प्रजापति, आलोक नाथ वर्मा, रविंद्र नाथ चौधरी और सोनू पाल को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। सुनील कुमार भट्ट, लवकुश वर्मा, दिलीप कुमार, आदित्य कुमार मौर्य एवं पूनम पाण्डेय को प्रचार मंत्री बनाया गया। मखखनलाल को कोषाध्यक्ष, विनोद चौधरी को लेखाकार तथा कृष्णकांत तिवारी को आय-व्यय निरीक्षक चुना गया।
संघर्ष समिति में सूरज मौर्य को अध्यक्ष, श्रवण प्रजापति, कुमार गौरव चौधरी और प्रेम कुमार मिश्रा को उपाध्यक्ष, समसुल हक को मंत्री तथा राजेश यादव को संयुक्त मंत्री बनाया गया। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दीपक रविदास को सौंपी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष चन्द्रिका सिंह और जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा ने शिक्षकों से संगठन की मजबूती और अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन सतीश यादव ने किया।

No comments:
Post a Comment