बस्ती। आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस के तहत शनिवार को तहसील सदर में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह, उपजिलाधिकारी शत्रुध्न पाठक, क्षेत्राधिकारी सत्येन्द्र भूषण एवं अन्य अधिकारियों के साथ फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का गुणवत्तापरक एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक हीलाहवाली को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनने तथा मौके पर जाकर जांच कर समाधान करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने भी पुलिस विभाग से संबंधित मामलों की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि थानों से जुड़े मामलों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण कराया जाए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 90 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 6 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग के 25, पुलिस विभाग के 15, विकास विभाग के 10, विद्युत विभाग के 8, पूर्ति विभाग के 6, चकबंदी विभाग के 5 तथा अन्य विभागों के 21 मामले शामिल रहे।
इस अवसर पर डीएफओ डॉ. शिरीन, सीएमओ डॉ. राजीव निगम, डीडीओ अजय कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ए.के. गुप्ता, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, बीएसए अनूप तिवारी, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता, सहायक श्रमायुक्त सचिन सिंह, डीएसओ विमल कुमार शुक्ला, डीपीआरओ धनश्याम सागर, डीएचओ अरुण त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार, ईओ नगर पालिका अंगद गुप्ता, तहसीलदार विनय प्रभाकर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment