<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, May 16, 2026

कर्नल विशाल दुबे को एनसीसी ग्रुप मुख्यालय में भावभीनी विदाई


गोरखपुर। राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ग्रुप मुख्यालय गोरखपुर में ग्रुप कमांडर कर्नल विशाल दुबे के स्थानांतरण पर शुक्रवार को भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सैन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके उत्कृष्ट कार्यकाल की सराहना करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी।
कार्यक्रम के दौरान ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर परिमल भारती ने कर्नल विशाल दुबे को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कर्नल विशाल दुबे का कार्यकाल प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय रहा। उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिली तथा एनसीसी कैडेट्स के हितों को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। उन्होंने अनुशासन, संगठनात्मक कार्यों एवं प्रशिक्षण गतिविधियों के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ब्रिगेडियर परिमल भारती ने कहा कि कर्नल विशाल दुबे अपने सौम्य व्यवहार, कुशल नेतृत्व एवं कार्य के प्रति समर्पण के कारण हमेशा गोरखपुर में याद किए जाएंगे। उनके प्रयासों से कैडेट्स के व्यक्तित्व विकास एवं राष्ट्र सेवा की भावना को नई दिशा मिली।
अपने संबोधन में कर्नल विशाल दुबे ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गोरखपुर में बिताया गया समय उनके लिए सदैव यादगार रहेगा। उन्होंने कहा कि एनसीसी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति का सशक्त माध्यम है।
इस अवसर पर 15 यूपी गर्ल्स बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल अमूल्य प्रताप सिंह, ग्रुप प्रशिक्षण अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल टी.बी. गुरूंग, प्रधान सहायक वाई.के. शुक्ला सहित बड़ी संख्या में सैन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण भावुकता एवं सम्मान से परिपूर्ण रहा। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कर्नल विशाल दुबे के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages