<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, May 16, 2026

निःशुल्क पुस्तक वितरण : बच्चों को नियमित स्कूल भेजने पर दिया गया जोर


बस्ती। सदर ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय करमागजा, करियापार राउत में शनिवार को नामांकित छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुड्डू पांडेय ने सरिता, सत्यम गौतम, सचिन यादव, सूरज, रोशनी, काजल, रिक्की राव, शिमांशु और वंशिका भारती सहित अन्य बच्चों को पुस्तकें वितरित कीं।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष कुमार जायसवाल ने मुख्य अतिथि को महाकाव्य गीता भेंट कर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान अभिषेक प्रेमी व प्रबंध शिक्षा समिति की उपाध्यक्ष सरिता ने अभिभावकों को शिक्षा का महत्व बताते हुए बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने की अपील किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अभिभावकों की सक्रिय भूमिका बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष कुमार जायसवाल ने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए शासन की योजनाओं का लाभ बच्चों तक पहुंचाने की बात कही। इस मौके पर अभिभावक अविनाश, मिथुन, विनोद यादव, नीलू, अनीता यादव और अमित समेत विद्यालय परिवार के लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages