<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, May 16, 2026

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक


गोरखपुर। मिशन शक्ति फेज-5.0 के फेज-2 विशेष अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक अपराध/नोडल मिशन शक्ति के पर्यवेक्षण में चलाया गया।
कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति टीम, पीआरवी एवं अन्य पुलिस बल द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, बाल श्रम कानून समेत महिलाओं की गरिमा से जुड़े विभिन्न कानूनों के बारे में विस्तार से बताया गया।
पुलिस टीमों ने महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों जैसे वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, वन स्टॉप सेंटर 181 सहित अन्य सेवाओं की जानकारी भी दी। इस दौरान पंपलेट वितरित कर महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages