<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, May 16, 2026

राजकीय इंटर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र हुए सम्मानित


बस्ती। राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती में शनिवार को प्रधानाचार्य डॉ. विजय प्रकाश वर्मा की अध्यक्षता में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह रहे।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने छात्रों को एकाग्रचित होकर अध्ययन करने तथा मोबाइल से दूरी बनाकर पुस्तकों से जुड़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है।
समारोह में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी 10 छात्रों सहित गृह परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर छात्रों एवं उनके अभिभावकों में उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम का संचालन मृत्युंजय कुमार ने किया। आयोजन को सफल बनाने में अजय प्रकाश लाल एवं अमित यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समारोह में विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में प्रधानाचार्य डॉ. विजय प्रकाश वर्मा ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages