<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, May 16, 2026

बसपा के मण्डल स्तरीय समीक्षा बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिये बनी रणनीति


बस्ती । बहुजन समाज पार्टी की  मण्डल स्तरीय समीक्षा बैठक शनिवार को बड़े बन के निकट स्थित एक मैरेजहाल के सभागार में मुख्य मण्डल प्रभारी धर्मदेव प्रियदर्शी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

मुख्य अतिथि एवं बस्ती, गोरखपुर, लखनऊ के मण्डल प्रभारी पूर्व  राज्यसभा सांसद घनश्याम चन्द्र खरवार ने कहा कि बसपा पूरी ताकत से  संगठन को मजबूत करने में जुटी है।  बूथ और सेक्टर की प्रभावी तैयारी और उनकी समीक्षा कर लिया जाय, आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी जाय, कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। बसपा मतदाताआंें और कार्यकर्ताओं के बूते 2027 में मजबूत सरकार बनायेगी। पूर्व विधायक भगवानदास, लालचंद निषाद,  मुख्य मण्डल प्रभारी उदयभान, केके. गौतम, कल्पनाथ बाबूजी,  राम सूरत चौधरी, संजय धूसिया आदि ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही बहन  सुश्री मायावती के संकल्प साकार होेंगे। इसके लिये जमीनी धरातल पर कार्यकर्ता और पदाधिकारी जुट जाय और पार्टी की विचारधारा से लोगों को जोड़े। जनपद के सभी विधानसभा के बूथों की समीक्षा के साथ यह सुनिश्चित कर लिया जाय कि कोई मतदाता वंचित न रहने पाये।
बस्ती जिलाध्यक्ष  जयहिन्द गौतम ने कहा कि मण्डलीय समीक्षा बैठक में जो निर्णय लिये गये हैं उस अनुरूप संगठन को और मजबूत किया जायेगा।
मण्डल स्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से  संतकबीर नगर जिलाध्यक्ष झिनकान प्रसाद, सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम, विधानसभाध्यक्ष नवमी प्रसाद, देशराज गौतम, शैलेन्द्र कुमार गौतम,  विकास राव, प्रदीप कुमार गौतम, लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी लवकुश पटेल, राजकुमार आर्य,  सीताराम शास्त्री, बनवारीलाल कन्नौजिया, कैप्टन कृष्ण चन्द्र, प्रेमचन्द्र पाठक, सन्तोष पाठक,  नदीम, इन्द्रजीत गौतम, जब्बार अली के साथ ही राजेन्द्र कुमार गौतम, अवनीश कुमार, अभिषेक भारती, यशवन्त निगम, दीपक कुमार,  अतर सिंह गौतम, के.सी. मौर्या,  रामकरन गौतम,  बच्चूलाल, अनिल कुमार गौतम, राम सरोज,  महेन्द्र कुमार,  प्रिन्स कुमार निगम,  रामचेत निराला, राम सरोज, राना अम्बेडकर,  के.पी. राठौर, प्रमोद कुमार, विष्णु आनन्द,  आशुतोष सिंह, अलीम अहमद, अनूप कुमार, योगेन्द्र चौधरी, अखिलेश कुमार, राम सागर, डा. लाल बहादुर, अजय कुमार गौतम, तारकेश्वरनाथ, गुरूदेव निगम के साथ ही बसपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages